बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर 4.5लाख के गहने ठगे:2 महिलाओं ने पहले पता पूछा फिर नोटों की गड्डी थमा दी; सीसीटीवी वीडियो आया सामने

ग्वालियर में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर करीब साढ़े चार लाख रुपए के गहने ठग लिए। घटना रविवार शाम महाराज बाड़ा क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सरोज (65) पत्नी राजकुमार जैन, रविवार को बेटे नवीन जैन के साथ दांत के डॉक्टर को दिखाने गई थीं। चेकअप के बाद बेटा उन्हें महाराज बाड़ा पर छोड़कर चला गया। बाड़ा से ऑटो लेने से पहले सरोज गांधी गोलंबर की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आईं और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। नोटों की गड्डी दिखाकर गहने उतरवाए महिलाओं ने रूमाल में लिपटी नोटों की गड्डी दिखाकर उसे गिनने में मदद मांगी और बुजुर्ग को थमा दी। अब महिलाओं ने कहा- ‘हम आप आप पर भरोसा कैसे करें? आप भी अपने गहने उतराकर पोटली में रख दें।’ ऐसे में बुजुर्ग महिला ने सोने की तीन अंगूठियां और एक सोने की चेन उतरवाकर पोटली में रखवा लीं। इसके बाद थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। काफी देर बाद जब बुजुर्ग ने रूमाल खोला तो उसमें ऊपर एक 500 रुपए का नोट और नीचे कागज की कतरनें मिलीं। पोटली देखने पर गहने भी गायब थे। CCTV फुटेज में दिखीं संदेही महिलाएं ठगी का अहसास होने पर महिला ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बेटे के साथ जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। दो से तीन कैमरों में संदेही महिलाएं बुजुर्ग के साथ बातचीत करती नजर आई हैं। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि ठग महिलाएं सहानुभूति और लालच दोनों का इस्तेमाल करती हैं। CCTV फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश की जा रही है। इस तरह की ठगी से रहे सावधान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *