बठिंडा पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ शुरू किया है, जिसके तहत 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने कई वांछित अपराधियों को भी पकड़ा है। बता दे कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर की जा रही है। वहीं बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि यह ऑपरेशन 72 घंटे तक चलेगा। जहां विभिन्न थानों की पुलिस टीमें अपराध के हॉटस्पॉट और उन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही हैं, जहां गैंगस्टर या चोर जैसे वांछित अपराधी सक्रिय हैं। आज के अभियान में उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां चोरी और अन्य अपराध अधिक होते हैं। पहले 250 अपराधी किए गए थे गिरफ्तार एसएसपी बैंस ने यह भी बताया कि इससे पहले भी तीन दिवसीय ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया गया था, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी और लगभग 250 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। यह दूसरा चरण है। पुलिस का कहना है कि पिछले कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


