सचिवालय श्री अकाल-तख्त साहिब में आज विशेष प्रेस वार्ता:जथेदार कुछ ही समय में मीडिया को करेंगे संबोधित

अमृतसर में आज अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों को लेकर आज एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। सिख पंथ की सर्वोच्च तख्त, श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज आज दिनांक 9 फरवरी 2026, बाद दोपहर 3:30 बजे, सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में प्रेस को संबोधित करेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान जथेदार सिंह साहिब द्वारा पंथक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अहम विषयों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया जाएगा। हाल के दिनों में सामने आए कुछ घटनाक्रमों और उनसे जुड़े फैसलों को लेकर संगत और आम जनता में जो जिज्ञासाएं और प्रश्न हैं, उन्हें लेकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की संभावना है। श्री अकाल तख्त साहिब के वक्तव्य का पंथ और समाज पर गहरा असर श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और यहां से आने वाले हर वक्तव्य का पंथक जीवन के साथ-साथ समाज पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह प्रेस वार्ता मीडिया और संगत, दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सिख मर्यादा, अनुशासन और पंथक एकता पर मिलेगा मार्गदर्शन जथेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा दिए जाने वाले संदेश के माध्यम से सिख मर्यादा, अनुशासन और पंथक एकता से जुड़े मुद्दों पर भी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। साथ ही, भविष्य में अपनाई जाने वाली दिशा और पंथक नीतियों को लेकर भी संकेत दिए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *