कोटा थर्मल में चैनल गेट में फंसा अगजर:ऑफिस खोलते समय नजर पड़ी, कर्मचारी बाहर इकठ्ठा हुए, 1 घंटे में रेसक्यू किया

कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन स्थित अधिशाषी अभियंता ऑफिस (सिविल) के चैनल गेट पर 7 फीट लंबा अजगर फंस गया। ऑफिस खोलने आए कर्मचारियों की नजर पड़ी, तो वे डर के मारे बाहर ही इकट्ठे हो गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना निगम के स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी। जिसके बाद गोविंद मौके पर पहुँचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत में 10 किलो वजनी अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। गोविंद शर्मा ने बताया- घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। थर्मल स्थिति CISF परेड ग्राउंड शेड संख्या 14 के पास स्थित अधिशासी अभियंता (सिविल) ऑफिस के मेन गेट के चैनल के ऊपर अजगर फंसा हुआ था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र सैनी ने गेट खोला तो अजगर फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद सभी लोग डर गए और ऑफिस में नहीं जा पाए। सूचना पर वे करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। अजगर ने शरीर को टाइट कर रखा था। वह अपनी जगह नहीं छोड़ना चाह रहा था। करीब 1 घंटे की मशक्कत में उसे डरा कर सुरक्षित तरीके से पकड़ा। गोविंद ने बताया कि चंबल किनारे व कराइयों में अजगर बड़ी तादाद में हैं, जो अक्सर शिकार के लिए बाहर निकलते हैं। थर्मल का एरिया चंबल से लगता है, यहां जंगल भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *