AAP नेता हत्याकांड, नौकर का एनकाउंटर:अमृतसर में गोली लगने के बाद पकड़ा; जालंधर में हुआ लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को अमृतसर रूरल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से .30 बोर पिस्टल बरामद की है। आरोपी लक्की ओबरॉय का नौकर था। वारदात के दौरान स्कूटी वही चलाकर लाया था। अभी फायरिंग करने वाला शूटर फरार है। DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी शमिंदर सिंह जालंधर के मिठापुर का रहने वाला है। पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुका है। आरोपी सफेद एक्टिवा पर हत्या करने आए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर खासा क्षेत्र में नाके लगाकर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई। अमृतसर रूरल के SSP सुहैल कासिम मीर ने बताया कि शनिवार को आरोपी को बाइक पर आते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन वह घबरा गया और गिर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक पूछताछ में शमिंदर सिंह ने हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति की पहचान बताई। इसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। नशा करने पर नौकर की पिटाई की थी
सुबह ही एक्टिवा सवार आरोपी और हुंडई अलकजार गाड़ी की CCTV फुटेज सामने आई थी। शक जताया गया था कि लक्की के नौकर शिंगरी ने मर्डर से पहले रेकी की थी। AAP नेता लक्की ने नशा करने पर नौकर शिंगरी की पिटाई की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्टिवा लक्की के नौकर शिंगरी की निकली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। इसके बाद शिंगरी एक्टिवा को ठिकाने लगाकर हुंडई अलकजार गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक, सोनू खत्री गैंग ने कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल को शूटर प्रोवाइड कराया था। लक्की के नौकर शिंगरी पर शक इसलिए भी गहराया क्योंकि वह वारदात के बाद से गायब था। इसके साथ फोन भी बंद था। AAP नेता को 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
वहीं, लक्की का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। श्मशानघाट में उनके 8 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पति के अंतिम दर्शन करते हुए पत्नी सिमरन बिलख-बिलखकर रोने लगी। पत्नी बोली कि तुम उठते क्यों नहीं, मैंने बात करनी है। बेटियों ने कहा कि हमारे पापा को कहां लेकर जा रहे हो। हमें पापा से बात करने दो, हमारे पापा को कहीं मत लेकर जाओ। हमें बात करने दो। लक्की ओबरॉय के 8 साल के बेटे भीड़ के बीच गोद में उठाकर पिता के दर्शन करवाए गए। इस दौरान बेटा पापा-पापा पुकारता रहा। मां का भी रो-रोककर बुला हाल था। मां यही कह रही थी मेरे पुत्तरा तू कहां चला मुझे छोड़कर। आप की हलका कैंट इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा भी फूट-फूटकर रोईं। थियाड़ा ने लक्की ओबरॉय को अपना भाई बना रखा था। 6 फरवरी को गोलियां मारकर की थी हत्या
AAP नेता की कल (6 फरवरी) गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर से 5 गोलियां निकाली गईं। 1 गोली गले में राइट साइड, 2 पेट में राइट साइड और 2 सीने में लगी थीं। लक्की राजनीति में होने के साथ रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्रधानगी को बताया गया। 43 साल के ओबरॉय के घर में उनकी मां, पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा है। ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। 27 जनवरी को उन्होंने बर्थडे मनाया था। अंतिम यात्रा के PHOTOS…
मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *