धौलपुर में हत्या के प्रयास में 3 आरोपी गिरफ्तार:3 अवैध हथियार और कारतूस बरामद, खेत को लेकर हुए झगड़े में की थी फायरिंग

हत्या के प्रयास के मामले में बसेड़ी थाना पुलिस ने 3 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना 7 दिसंबर 2025 को ग्राम हरजूपुरा में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद से संबंधित है। इस दौरान हुई फायरिंग में हरजूपुरा निवासी विपिन उर्फ विप्पो (30) पुत्र अतर सिंह के पैर में गोली लग गई थी। इस मामले में बसेड़ी थाने में विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले भी आशाराम, मौनू उर्फ प्रवीण, नीतेश, तेजपाल, राकेश उर्फ भोंदू, पवन और विनोद को गिरफ्तार किया जा चुका है। तब कुल छह अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे। पुलिस टीमों के गठन के बाद, शेष वांछित आरोपी मीनू (36) पुत्र राजेन्द्र, सोनू उर्फ दाउदयाल (28) पुत्र रविन्द्र और सोनूसिंह (33) पुत्र हरिविलास को गिरफ्तार किया गया। ये सभी हरजूपुरा, बसेड़ी, धौलपुर के निवासी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर एक सिंगल शॉट 315 बोर बंदूक, एक जिंदा कारतूस, एक 12 बोर सिंगल शॉट बंदूक और एक दो नाली 12 बोर बंदूक बरामद की गई है। पुलिस इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आगे का अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *