बिलासपुर में हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई:छापा मारकर मैनेजर समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया, बड़ी मात्रा में पॉट और फ्लेवर जब्त

छत्तीसगढ़ में हुक्का प्रतिबंध है। ऐसे में बिलासपुर में अवैध तरीके से बार संचालत किए जा रहे थे। जिस पर पुलिस ने रविवार देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए संचालक सहित 3 युवकों को पकड़ा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को पिछले कुछ दिनों से शहर और आसपास के होटलों में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जानकारी देने के बाद भी पुलिस हुक्का बार में कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिसके बाद एसपी रजनेश सिंह को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और रविवार देर रात एडिशनल एसपी पंकज पटले और सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से महाराणा प्रताप चौक स्थित वसुंधरा नगर के पास हुक्का बार में घेराबंदी कर छापेमारी की। मैनेजर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें जहरभाठा मंदिर चौक निवासी हुक्का बार के मैनेजर विकम ठाकुर (20) पिता किशन ठाकुर, मसानगंज के मध्यनगरी चौक निवासी रितेश विश्वकर्मा (25) पिता जीवन विश्वकर्मा और मंगला के आजाद चौक निवासी अरबाज खान (23) पिता मोहम्मद शुलेगान खान शामिल हैं। पुलिस ने मामले में हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को मामले में आरोपी बनाया है। अवैध हुक्का बार को कराया बंद, पॉट, फ्लेवर-कोल जब्त पुलिस ने अवैध हुक्का बार को बंद कराया। वहीं कार्रवाई के दौरान 6 हुक्का पॉट, 8 कोयला कोको जेल, 4 स्टेन, 7 चिलम, 8 पाइप, 1 कोल हिटर, 1 हिसाब पंजी, तीन हजार कैश और तीन मोबाइल बरामद किया। इस कार्रवाई से अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगाई गई है। साथ ही इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *