दिल्ली फैशन वीक में चमके जयपुर के जीतेंद्र शर्मा:मिस्टर भारत का जीत चुके टाइटल, रैम्पवॉक के साथ दिया जीवन में सकारात्मकता का संदेश

देश के प्रतिष्ठित ग्लोरियस इंडियन फैशन वीक दिल्ली में जयपुर के प्रसिद्ध मॉडल, संस्कृतिकर्मी एवं मिस्टर भारत जीतेंद्र शर्मा ने रैंप वॉक कर अपनी चमक बिखेरी। दिल्ली के होटल ओपुलेंट में आयोजित इस फैशन शो में उन्होंने देश की प्रसिद्ध डिजाइनर अनुराधा दास की एथनिक ड्रेस का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। गले में हनुमानजी की प्रतिमा धारण कर प्रस्तुत हुए उनके पारंपरिक एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व ने रैंप पर एक अलग ही प्रभाव छोड़ा। अपने सशक्त रैंप वॉक के माध्यम से जीतेंद्र शर्मा ने केवल फैशन का प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पुरुषों से जीवन की कठिन परिस्थितियों में धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखने तथा आत्महत्या जैसे कदम से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुख और कठिनाइयां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं। जो व्यक्ति संघर्षों से सीखना जान लेता है, उसे कोई भी परिस्थिति पराजित नहीं कर सकती। जीवन अमूल्य है, इसलिए हर परिस्थिति में आशा और साहस बनाए रखना आवश्यक है। देशभर से आए सैकड़ों डिजाइनरों, मॉडलों और फैशन प्रेमियों ने उनके प्रभावशाली रैंप वॉक और समाजहित के संदेश की सराहना की। फैशन और सामाजिक जागरूकता के इस अनूठे संयोजन ने कार्यक्रम को विशेष अर्थपूर्ण बना दिया। जितेन्द्र ने एक दशक बाद मॉडलिंग शुरू की है और अपने पहले ही प्रयास में मिस्टर भारत का टाइटल अपने नाम किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *