भरतपुर में एक ग्रामीण को राशन के गेहूं में मिट्टी मिली हुई मिली तो, ग्रामीण गेहूं का कट्टा लेकर कलेक्टर कमर चौधरी के पास ही पहुंच गया। उस समय कलेक्टर मीटिंग में थे। जिसके बाद रसद विभाग के अधिकारियों ने बुजुर्ग को बुलाया और तुरंत राशन डीलर के पास फोन कर गेहूं को बदलने को कहा। गेहूं में मिट्टी और गुटखे के रैपर मिले दीवान सिंह निवासी भौंट फतेहपुर ने बताया कि आज मैं फतेहपुर डीलर के पास अनाज लेने गया था। डीलर ने जो अनाज दिया उसमें मिट्टी और गुटखे के रैपर मिले हुए थे। अनाज देने के बाद डीलर ने एंट्री कर दी थी। जब दीवान सिंह ने अनाज को लेकर डीलर से शिकायत की तो, उसने कहा कि ऐसा ही अनाज ऊपर से आ रहा है। डीलर बोला- ऊपर से ही ऐसा गेहूं आ रहा है दीवान सिंह ने बताया कि राशन डीलर ने कहा कि इसलिए आपको भी ऐसा ही अनाज मिलेगा। अगर चाहिए तो, ले जाओ नहीं तो, छोड़ दो यहीं। मैं इसकी शिकायत करने कलेक्ट्रेट में आया हूं। अभी मेरी कलेक्टर से मुलाकात नहीं हुई है। DSO ने डीलर को गेहूं बदलने के दिए निर्देश रसद विभाग के DSO पवन अग्रवाल ने बताया कि एक ग्रामीण गेहूं लेकर आया था। जिसमें कुछ मिट्टी मिली थी। जिसके बाद तुरंत राशन डीलर को फोन कर गेहूं को बदलने के निर्देश दिए गए।


