ग्लोबल प्राइड स्कूल में मना वार्षिक उत्सव

पटना| ग्लोबल प्राइड स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, अभिनय, इंग्लिश इंटरव्यू, स्किट, ड्रामा, कव्वाली व रैम्प वॉक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम की विशेष तैयारी के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुंबई और इंदौर से 11 विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया था, जिन्होंने लगभग 10 दिनों तक विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इसका प्रभाव मंच पर बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में नजर आया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस सुरेशा चौबे उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *