डूंगरपुर में मुंबई के फोटोग्राफर से लूट:हाईवे पर बंधकर बनाकर चाकू, तलवार और पत्थरों से किया हमला

डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना इलाके में नेशनल हाईवे-48 पर बरोठी के पास कार सवार मुंबई के 2 फोटोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हुई। चाकू, तलवार और पत्थरों से हमला किया, जिसमें कार ड्राइवर घायल हो गया।
2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने 20 हजार कैश, कार और फोटोग्राफर के कैमरे लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बरोठी के पास कार में पेट्रोल हुआ था खत्म
डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र कुमार ने बताया कि अमरसिंह सिसोदिया (36) निवासी रानावाड़ा उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि वह एक कंपनी का कार ड्राइवर है। मुंबई के फोटोग्राफर किरण पंवार निवासी पुणे, अमय कुमार निवासी मुंबई दोनों उदयपुर में एक इवेंट में फोटोग्राफी करने आए थे।
रविवार रात करीब 11.30 बजे दोनो फोटोग्राफर को कार से लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे—48 पर रात करीब 2 बजे बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बरोठी के पास कार में पेट्रोल खत्म हो गया। ड्राइवर पेट्रोल लेने गया, पीछे से आए नकाबपोश बदमाश
ड्राइवर अमरसिंह कार को हाईवे के किनारे खड़ी कर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गया। दोनों फोटोग्राफर कार में ही बैठे रहे। इस दौरान एक बाइक पर 3 नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चाकू, तलवार दिखाकर डराया धमकाया और पैसे मांगे।
मना करने पर मारपीट करते हुए उन्हें बंधक की तरह कार के बाहर नीचे बैठा दिया। दोनों से मारपीट कर कार की तलाशी ली। इस दौरान एक बैग से 20 हजार रुपए लूट लिए। वही बैग से लैपटॉप, कैमरे निकाल लिए। बदमाशों ने अमय कुमार के हाथ में पहली घड़ी भी उतार ली। ड्राइवर पर तलवार से किया वार, पत्थर से सिर फोड़ा
इस दौरान ड्राइवर अमरसिंह आ गया। बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। अमरसिंह के विरोध करने पर उसे तलवार से मारने की कोशिश की। अमरसिंह तलवार के हमले से बच गया। लेकिन उसके सिर पर बदमाशों ने पत्थर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
उसी दौरान छिपकर बैठे बदमाशों के 3 साथी भी बाइक लेकर और आ गए। सभी ने मिलकर मारपीट की। पेट्रोल डालकर कार ले भाग बदमाश
इसके बाद कार में पेट्रोल डालकर आरोपी कार लूटकर फरार हो गए। कार में मुंबई के दोनों फोटोग्राफर के महंगे ब्रांड के कैमरे के साथ ही कैश भी लूट लिया। वही बदमाशों ने पथराव भी किया। जिससे उन्हें चोट आई।
सूचना के बाद गश्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन बदमाश पथराव करते हुए कार लेकर फरार हो गए। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *