रायपुर के ग्राम पंचायतों में हर माह होगा रोजगार-आवास दिवस:ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी, अधिकारी करेंगे समस्या का समाधान

रायपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अब हर महीने की 7 तारीख को रोजगार और आवास दिवस का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, आवास और आजीविका से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लोगों को समय पर लाभ दिलाना है। इस दिन अधिकारी मौके पर लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। 7 फरवरी के कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों के नाम सार्वजनिक रूप से पढ़े गए। साथ ही आवास निर्माण के लिए मिलने वाली राशि, मनरेगा की मजदूरी और निर्माण सामग्री से जुड़ी जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने ग्राम पंचायत परसदा, लखोली और रसनी में आवास दिवस में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी और समय पर गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने की अपील की। ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील रोजगार दिवस के तहत ग्रामीणों को विकसित भारत–जी राम योजना की जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत 125 दिनों के रोजगार, जल संरक्षण, सिंचाई, भू-जल संरक्षण और आजीविका डबरी निर्माण से आय बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई। अंत में ग्रामीणों से हर माह 7 तारीख को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *