स्कूटी सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, मौत:गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, CCTV फुटेज में दिखा

ग्वालियर में स्कूटी सवार युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में स्कूटी सवार गिरकर घायल हुआ है। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रविवार शाम यादव धर्मकांटा के पास हजीरा की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक (मृतक) मोबाइल पर बातचीत करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहा था। अचानक आगे कार आने पर एक हाथ से ब्रेक लगाया और उसी समय पीछे से आ रहा अज्ञात लोडिंग वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान कर रही है। शहर के उप नगर मुरार लालटिपारा निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह तोमर पुत्र राधेश्याम सिंह टाटा के वर्कशॉप में कर्मचारी था। रविवार को अवकाश होने पर वह किसी जरुरी काम से हजीरा जा रहा था। वह स्कूटी पर सवार होकर हजीरा यादव धर्मकांटा के पास ब्रह्माणी हॉस्पिटल के सामने से गुजर रहा था। दीपक गाड़ी चलाते समय किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। तभी अचानक आगे कार आ गई। कार को देखते ही दीपक ने अचानक एक हाथ से स्कूटी के ब्रेक लगा दिए। इसी समय पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उसे टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। स्कूटी और वाहनों की टक्कर होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया और उसके परिजन को सूचना दी। घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
CCTV कैमरे में दिखी घटना
जब पुलिस ने पड़ताल की तो एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में एक्सीडेंट की घटना घटित होते नजर आ रही है। CCTV फुटेज में स्कूटी सवार मोबाइल हाथ में पकड़कर किसी से वीडियो कॉलिंग करते हुए जाता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले लोडिंग वाहन की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना
हजीरा थाना पुलिस का कहना है कि एक स्कूटी सवार की लोडिंग वाहन की टक्कर लगने से घायल होने के बाद मौत हो गई है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसके आधार पर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *