निवाड़ी में टोल प्लाजा से बैटरी चोर गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा; चोरी की 9 बैटरियां समेत ट्रक बरामद

निवाड़ी जिले में बैटरी चोरी के मामले का खुलासा किया है। चौकी चकरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई 9 बैटरियां और ट्रक जब्त कर लिया। यह मामला निवाड़ी जिले की चौकी चकरपुर क्षेत्र का है। फरियादी आकाश मौर्या (30), निवासी ग्राम कुकुंगा, पोस्ट वीरापुर, थाना हडिया, जिला प्रयागराज (वर्तमान में टोल प्लाजा बबीना, जिला झांसी) ने ओरछा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोड साइड कैमरों की बैटरियां चोरी, निगरानी प्रभावित फरियादी के अनुसार, 7 फरवरी को दोपहर 12:42 बजे ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी-3817 के चालक ने किमी संख्या वीएएसडी-21090 पर लगे रोड साइड कैमरों की तीन बैटरियां चोरी कर ली थीं। इन बैटरियों की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई थी, जिसके कारण कैमरों को सक्रिय रखने में समस्या आ रही थी। फरियादी की रिपोर्ट पर ओरछा थाना, जिला निवाड़ी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सिंह (40), पिता जगदीश सिंह सिकरवार, निवासी मौजा का नगला, धौलपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की बैटरियां और ट्रक बरामद किया आरोपी के कब्जे से निवाड़ी जिले से चोरी की गई 45 हजार रुपए कीमत की 3 बैटरियां, जिला ललितपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे से चोरी की गई 30 हजार रुपए कीमत की 3 छोटी बैटरियां, और जिला झांसी क्षेत्र के नेशनल हाईवे से चोरी की गई 45 हजार रुपए कीमत की 3 बड़ी बैटरियां जब्त की गई। चोरी में प्रयुक्त 21 लाख 20 हजार रुपए कीमत का ट्रक भी बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *