यूजीसी नेट में प्रीति रवि को मिली सफलता

अंबिकापुर | कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विषय से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में अंबिकापुर की प्रीति रवि ने 93.71 परसेंटाइल प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए सफलता हासिल की है। दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा में देशभर से लगभग 9 लाख 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में सफल हो सके। प्रीति के पिता राजदेव रवि शहर के स्कूल रोड क्षेत्र में एक छोटी सी सिलाई की गुमटी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रीति ने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और निरंतर मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचीं। प्रीति ने कहा कि उन्हें सबसे बड़ी प्रेरणा अपने पिता से मिलती है। उनके संघर्ष, परिश्रम और ईमानदारी को देखकर ही उन्होंने आगे बढ़ने का हौसला पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *