नर्मदापुरम के सोहागपुर के ग्राम गुजरखैरी में एक खलियान से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने 5 दिन में बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोपाल से बरामद हुआ ट्रैक्टर चोरी हुआ ट्रैक्टर (MP-05AG-0431) भोपाल के लांबाखेड़ा से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक रूद्रप्रताप उर्फ बलवंत सिंह राजपूत (29) ग्राम ईशरपुर सोहागपुर का रहने वाला है, जो रैकी कर सूने स्थानों और खेत-खलियानों से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने में माहिर है। 8-9 फरवरी की रात को हुई थी चोरी फरियादी हरिशंकर पटेल के खलियान से 8-9 फरवरी की दरमियानी रात को ट्रैक्टर चोरी हो गया था। सोहागपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। एसडीओपी संजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल की मदद से 12 फरवरी को भोपाल एवं मंडीदीप से रुद्रप्रताप राजपूत, दीपक उर्फ छोटू अहिरवार (18), धनराज उर्फ पप्पू अहिरवार (22), भगवानदास अहिरवार और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में थाना बाड़ी और भारकच्छ थाने के ग्राम खपड़िया से बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने चोरी की बाइकें बरामद कर ली हैं। इनकी रही भूमिका इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उनि प्रवीण यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, आरक्षक अनिल पाल, बलराम, राजेन्द्र सिंह तोमर, राहुल पवार, महिला आरक्षक स्वाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


