मऊगंज नगर में निकाली साईं पालकी यात्रा:सिद्ध हनुमान मंदिर में भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जुटे श्रद्धालु

नगर में गुरुवार को आयोजित श्री साईं पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। यात्रा का समापन सिद्ध हनुमान मंदिर में हुआ, जहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज का पारंपरिक डोर चौरासी नृत्य और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक गुडुंब नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों का विशेष सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शोभा बालक दास गुप्ता, अखिलेश्वर जायसवाल, मुकेश दुबे, लव कुश गुप्ता, प्रदीप केवट, राजकुमार अवधिया और महेंद्र श्रॉफ जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से और बढ़ी। भाजपा के विपिन मिश्रा, प्रकाश चौरसिया, पंकज पांडे और राम मनी शुक्ला सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संगम का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *