चूरू में कुल्हाड़ी से युवक पर हमला:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पीछे से किया वार

चूरू के गांव सहनाली छोटी में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सहनाली छोटी निवासी मनीष (20) ने बताया कि करीब पांच-सात दिन पहले गांव के राजू ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। मनीष ने पैसे देने से इनकार कर दिया था।
सोमवार दोपहर मनीष अपने घर के पास एक दुकान पर खड़ा था। तभी राजू वहां आया और लोहे की कुल्हाड़ी से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। मनीष के शोर मचाने पर राजू मौके से भाग गया। हमले के बाद दुकान पर मौजूद एक अन्य युवक ने मनीष को लहूलुहान हालत में उसके घर पहुंचाया। वहां से उसके पिता ने निजी वाहन से घायल मनीष को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया।
इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी को भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *