रक्षा मंत्री और सीएम लखनऊ में करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास:नगर निगम में राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र की 5,सपा सांसद के क्षेत्र की 41परियोजना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ नगर निगम की 4941.58 लाख रुपए की कुल 46 परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण आज करेंगे। इनमें से 5 परियोजना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र की हैं, जबकि 41 परियोजना सपा सांसद आरके चौधरी के क्षेत्र की हैं। इन परियोजनाओं में नाली, सड़क, इंटरलॉकिंग, बाउंड्री सहित अन्य काम हैं। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के संसदीय क्षेत्र के 224.19 लाख की योजना का लोकार्पण होगा, जबकि 4,717.39 लाख की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण सपा सांसद आरके चौधरी के क्षेत्र का किया जाएगा। वहीं, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस्माइलगंज के सबसे अधिक परियोजना का शिलान्यास इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में सबसे अधिक 9 निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें नाला, इंटरलॉकिंग और सड़क सहित कई परियोजना शामिल है। इसमें कुल 1057 लाख की परियोजना का शिलान्यास होगा। इस वार्ड की पार्षद रंजना अवस्थी हैं। इसके साथ ही राजा बिजली पासी वार्ड में कुल 7 परियोजना का 1,158.95 लाख की परियोजना का शिलान्यास होगा। यह किसी भी वार्ड का सबसे अधिक है। इसकी पार्षद पिंकी रावत हैं। वहीं, कल्याण सिंह वार्ड में पांच परियोजनाओं में कुल 474.86 लाख की लागत के काम का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही कुल 10 वार्ड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास होगा। राजा बिजली पासी वार्ड में 379 लाख से बन रहा नाला 308 लाख रुपए की लागत के आठ परियोजनाओं का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें भी सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं, राजा बिजली पासी वार्ड में बिजनौर के कटरा मस्जिद से लेकर घसियारी मंडी होते हुए हो रहा नाले का निर्माण सबसे महंगा करीब 379.99 लाख की सबसे महंगी नगर निगम की परियोजना है। जिसका शिलान्यास होगा। वहीं इस्माइल गंज द्वितीय में तिवारीगंज भारतीय पुरम से रिया फॉर्म होते हुए इमली बाधन मंदिर तक हो रहा आरसीसी नाले का निर्माण दूसरा सबसे महंगा करीब 250.19 लाख की परियोजना है। वहीं, बारूद खाना में आंतरिक सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *