मझौली में किसानों का आक्रोश, ट्रैक्टर रैली निकालकर तहसील घेरा:धान उपार्जन भुगतान अटका, 48 घंटे में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धान उपार्जन में हुए फर्जीवाड़े की जांच के चलते रुके भुगतान को लेकर सोमवार को मझौली में किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर मझौली तहसील कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल भुगतान की मांग की। मामला मझौली ब्लॉक के श्री जी वेयरहाउस से जुड़ा है, जहां धान उपार्जन के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया था। जांच के चलते करीब 100 किसानों का भुगतान अटका हुआ है। जिला प्रशासन की जांच के बाद वेयरहाउस प्रबंधन से जुड़े पांच लोगों पर FIR भी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन किसानों का कहना है कि दोषियों की कार्रवाई का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। किसानों के समर्थन में भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों का भुगतान जल्द कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रशासन की ओर से किसानों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन फिलहाल भुगतान को लेकर असमंजस बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *