नारनौल में सीआईए ने राजस्थान का इनामी बदमाश पकड़ा:दो साल से फरार सीकर जिले का आरोपी काबू, 2 हजार का इनाम था घोषित

हरियाणा के नारनौल में सीआईए पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिला के इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने इस बारे में राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी है। इनामी बदमाश करीब दो साल से फरार चल रहा था। उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा दो हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एसपी पूजा वशिष्ठ अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में सीआईए नारनौल की टीम ने राजस्थान पुलिस के वांछित और इनामी अपराधी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार चल रहा था। रामबास का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार निवासी रामबास पिछले करीब दो वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के जिला सीकर के थाना मेहाडा में गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज है। राजस्थान पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। रखी जा रही विशेष निगरानी पीआरओ ने बताया कि अन्य राज्यों और जिलों में वारदात को अंजाम देकर यहां शरण लेने वाले बदमाशों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे राउंड अप कर लिया। मेहाडा थाने को दी सूचना गिरफ्तारी के बाद सीआईए नारनौल की टीम ने मामले की जानकारी तुरंत संबंधित थाना मेहाडा, जिला सीकर (राजस्थान) को दी। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी अमित कुमार को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है, ताकि उसके खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *