भक्त सागर नाथ के सानिध्य में होगा महायज्ञ

लुधियाना| श्री सिद्धि विनायक मंदिर चूहड़पुर रोड, न्यू माया नगर मंदिर प्रांगण में 15 फरवरी दिन शनिवार को महायज्ञ का आयोजन होगा। मंदिर प्रधान रविनंदन शर्मा ने बताया कि यह हवन मां बगलामुखी जी के परम भक्त श्रीसागर नाथ महाराज के सानिध्य में होगा। हवन में भगवान श्री सिद्धि विनायक, मां बगलामुखी, दस महाविद्या, पितृ मोक्ष, नव दुर्गा, मां चंडी देवी का आह्वान कर आहुतियां डाली जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से महायज्ञ की तैयारियां की जा रही है और महायज्ञ में पहुंचने वाले सैकड़ों भक्तों को अनुशासन में पूजा में स्थान दिया जायेगा। हवन शाम 5 बजे विधिविधान के साथ आरम्भ होगा। जोकि रात 9:30 बजे आरती उपरान्त सम्पन्न होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *