जालंधर निगम ने रेहड़ी वालों पर की कार्रवाई:मेले के बाद सड़क खाली न करने पर सामान जब्त, महिला ने विरोध किया

जालंधर में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने श्री गुरु रविदास महाराज मेले के बाद भी सड़क खाली न करने वाले रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान उनका सामान जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा हुआ। निगम की टीम जब्त सामान ले जा रही गाड़ी के आगे एक महिला खड़ी हो गई और उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन के कर्मियों ने महिला को हटाकर सामान को निगम कार्यालय ले गए। वाडला चौक पर की गई कार्रवाई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई श्री गुरु रविदास चौक से वडाला चौक तक की गई। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को तीन दिन पहले ही रास्ता खाली करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानें नहीं हटाई गईं।
रेहड़ी वालों ने कार्रवाई का किया विरोध रेहड़ी वालों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि उन्हें सामान समेटने में चार दिन का समय लगता है और वे आज ही सामान पैक कर रहे थे, जब निगम टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया। रेहड़ी वालों ने यह भी दावा किया कि मेले में उनकी उतनी कमाई नहीं हुई, जितना सामान निगम की टीम ले गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें रविवार तक का समय दिया गया था, लेकिन वे आज ही सामान पैक कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *