लुधियाना| महाशिवरात्री महोत्सव कमेटी द्वारा 24 फरवरी को पुडा ग्राउंड, सिविल अस्पताल के पास से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज व संत समाज के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कमेटी अध्यक्ष नीरज वर्मा, महासचिव अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष लवली थापर व कोषाध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा ने अकाली नेता कमल जेटली, भाजपा नेता सरबजीत काका व अन्य को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर हैप्पी घण्ड, सौरव वर्मा, राकेश वर्मा, अमर टक्कर, हैप्पी घण्ड, सौरव वर्मा, कुणाल सूद आदि मौजूद रहे।


