50+ के कुलदेव सिंह ने जीते 3 पदक

लुधियाना| 7वीं मास्ट गेम का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में 8 से 9 फरवरी तक किया गया। इसमें 35 आयु वर्ग से 90 साल तक के मास्टर एथलीट ने भाग लिया। 12 सिखलाई (आरपीएफ रेलवे फिरोजपुर) हसनपुर के कुलदेव सिंह ने 3 पदक हासिल किए। कुलदेव सिंह ने 55 प्लस की 80 मीटर दौड़ में गोल्ड, शॉटपुट में गोल्ड और ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया है। कुलदेव सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी के साथ-साथ प्रैक्टिस भी करते हैं। पहले भी तीन बार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मेडल जीत चुके है। खेलों में भाग लेने के लिए मेजर बलराज सिंह, इंस्पेक्टर शरणजीत सिंह का बहुत सहयोग दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *