दुगरी इलाके में चार लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को लूटा

भास्कर न्यूज | लुधियाना| दुगरी इलाके में एक व्यक्ति को शाम के समय चार लोगों ने घेर कर पहले मारपीट की फिर उससे लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। यह घटना भाई हिम्मत सिंह नगर में बुधवार शाम 6:00 बजे हुई है। मामले में पीड़ित सोमन माहतो ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। शाम को वह भाई हिम्मत सिंह नगर की तरफ से होते हुए घर जा रहा था। तभी सामने से दो बाईकों पर सवार होकर चार युवक आए। जिन्होंने आते ही उसके कंधे पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद उसका गला पड़कर रुपए देने के लिए धमकियां देने लगे। जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो एक आरोपी ने उस पर लगातार तलवारों से हमला कर दिया। जिस वजह से उसके सिर पर चोट आई। घायल अवस्था में आरोपी पीड़ित से 2000 नगदी ले गए। घटना के बाद घायल पहले उपचार के लिए अस्पताल गया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *