कुरुक्षेत्र में दो दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, लुधियाना के रहने वाले, बाइक लेकर जा रहे थे दिल्ली

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर खानपुर कोलियां के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन भीड़ जमा होने पर कार लेकर फरार हो गया। मरने वाले युवकों की पहचान शिव कुमार (25) निवासी सुरेंद्र पार्क, जसीयन रोड और रोहित कुमार (20) निवासी नगर हैबोवाल कलां लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई। दोनों दोस्त पंजाब से बाइक पर दिल्ली जा रहे थे। शिव कुमार और रोहित पेंट करने का काम करते थे। वे बाइक लेने के लिए दिल्ली से पंजाब गए थे।
बाइक के पीछे मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शी धीरज कुमार (29) निवासी खानपुर कोलियां ने पुलिस को बताया कि उसकी जीटी रोड पर पंचर की दुकान है। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह चिड़ियाघर के पास एक ट्रक का पंचर लगा रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार (HR-07AE-2683) तेज रफ्तार से आई और उसके आगे चल रही बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। रोहित की 2 साल पहले शादी हुई रोहित शादीशुदा था। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके पास एक साल बेटी आंचल है। जबकि उसका दोस्त शिव कुमार कुंवारा था। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। दोनों का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन करीब 30 साल से लुधियाना में रह रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *