कोटा में स्कूल प्रिंसिपल ने टीचर का डेपुटेशन किया:बिल्डिंग का अंदर से ताला लगाया, 2 घंटे बाहर खड़ी रही महिला अध्यापक

कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के कुदायला में एक स्कूल टीचर को दूसरी जगह लगाने पर विवाद का मामला आया है। महिला टीचर जब स्कूल पहुंची तो प्रिंसिपल ने डेपुटेशन की बात कहते हुए दूसरे स्कूल (3 किमी दूर) जॉइन करने को कहा। महिला टीचर ने आदेश मांगा तो विवाद बढ़ गया। प्रिंसिपल ने स्कूल का अंदर से ताला लगा दिया। करीब 2 घंटे तक महिला टीचर स्कूल के बाहर खड़ी रही। विवाद बड़ा तो गांव वाले मौके पर पहुंचे। प्रिंसिपल ने तथाकथित आदेश वायस लेने का आश्वासन दिया। दरअसल कुदायला में 12 वीं तक का सरकारी स्कूल है। स्कूल में महिला टीचर कृष्णा मेहरड़ा सोशल साइंस पढ़ाती है। कृष्णा का आरोप है की सुबह 10 बजे स्कूल पहुंची तो प्रिंसिपल ने मेरे कार्य मुक्ति के आदेश के बारें में बताया। ओर स्कूल में अंदर नहीं आने दिया। प्रिंसिपल से कहा ऐसा कोई आदेश मुझे नहीं मिला है। मुझे स्कूल के अंदर आने दीजिए। लेकिन प्रिंसिपल नहीं माने ओर यहां से 3 किमी दूर सातलखेड़ी स्कूल में जाकर जॉइनिंग देने को कहा। प्रिंसिपल ने स्कूल के अंदर से ताला लगा दिया। मैं दोपहर 12बजे तक बाहर खड़ी रही। इस दौरान मैंने CBEO के फोन लगाकर बात की। उन्होंने प्रिंसिपल से बात करने को कहा। इतने में ग्रामीण भी वहां आ गए। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल से बात की। अभी तक मेरे पास कार्य मुक्ति संबंधी आदेश नहीं आया है। शाम को SDMC की मीटिंग रखी गई है स्कूल प्रिंसिपल सत्यप्रकाश जोशी ने बताया की हमारा एक टीचर अमृत लाल सातल खेड़ी स्कूल मॅ लगा है। वो पांचवी बोर्ड का प्रभारी है। पांचवी बोर्ड परीक्षा आयोजन के लिए अमृत लाल को कुदायला बुलाया ओर कृष्णा मेहरड़ा का सातलखेड़ी डेपुटेशन का आदेश जारी किया था। टीचर के साथ बहुत सारे गांव वाले आ गए थे। सभी एक साथ स्कूल मे ना घुसे इसलिए अंदर से ताला लगाया था। फिर 5-5 लोगों को अंदर बुलाकर बात की ताकि बच्चो की पढ़ाई मे खलल ना हो। फिलहाल मौखिक रूप से आदेश वायस लेने का आश्वासन दिया है। CBEO कीर्ति मेहरोत्रा ने बताया की शिक्षण व्यवस्था के लिए महिला टीचर को सातल खेड़ी लगाया था। प्रिंसिपल ने आदेश वापस ले लिया। स्कूल प्रिंसिपल को डेपुटेशन करने का पावर नहीं, मेँ खुद डेपुटेशन नहीं कर रही। अगर ऐसा हुआ है तो पता करती हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *