विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़े 9से ज्यादा गांवों के लोग:प्रकृति के संरक्षण के महत्व और पंच परिवर्तन पर दिया जोर

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भोपुर मंदिर के संत महेश्वर दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बालिकाएं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान संत महेश्वर दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज में जाति केवल एक सामाजिक व्यवस्था है और यह किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार का आधार नहीं हो सकती। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर
सम्मेलन के मुख्य वक्ता रामोतार सिंह ने स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन और उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के अधिक प्रयोग से भारतीय किसानों और ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रामोतार सिंह ने हिंदू जीवन पद्धति में प्राचीन काल से चली आ रही तुलसी, नीम, वट, पीपल और आंवला पूजन जैसी परंपराओं का उल्लेख किया। उन्होंने प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया, साथ ही वृक्षारोपण, जल संरक्षण और पंच परिवर्तन पर जोर दिया। उनके अनुसार, प्रकृति के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। महिलाओं, युवाओं ने उत्साह से लिया भाग
इस विराट हिंदू सम्मेलन में सलेमपुर मंडल के रामफलपुरा, भागीरथपुरा, भवनपुरा, किलेदारपुरा, दौपुरा, जटपुरा, अंगदपुरा, नौनेरा पृथ्वीसिंह और सलेमपुर सहित कई गांवों के प्रबुद्धजन, महिलाएं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। यह कार्य संत महेश्वर दास महाराज, मुख्य वक्ता रामअवतार और समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ। कलश यात्रा में ​गूंजे जयकारें
सम्मेलन के दौरान एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें ‘जय श्रीराम’, ‘हरे कृष्णा हरे राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष किए गए। कलश यात्रा में शामिल सभी बालिकाओं, महिलाओं, पुलिस प्रशासन और विभिन्न संरक्षक समिति के सदस्यों का स्वागत पूर्व विधायक सुखराम कोली और उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम का संचालन भी सुखराम कोली ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *