डीजीपी पुलिस राजीव शर्मा ने कहा कि नशे के व्यापार पर रोक लगाने, सायबर अपराध पर सख्ती ओर हार्ड कोर अपराधियों पर नियंत्रण करने इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ सम्पत्ति जब्त की कार्रवाई से प्रदेश में नाजिर पेश की जाएगी। भीलवाड़ा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर राजस्थान पुलिस के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा आज सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे।भीलवाड़ा पहुंचने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने डीजीपी शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर औपचारिक सम्मान दिया। अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति डीजीपी कुमार शर्मा यहां से पुलिस लाइन पहुंचे ओर अजमेर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। जिसमे रेंज और जिले की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और आगामी चुनौतियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बजरी माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई एसपी ऑफिस मीटिंग हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा की बजरी माफियाओं को पकड़ने के लिए प्रयासरत है,प्रदेश में बजरी माफियाओं के प्रति कड़ी कार्रवाई जीरो टॉलरेंस के तहत की जा रही है। पुलिसिंग को हाईटेक किया जा रहा उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को हाईटेक करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, नई तकनीकों को अपनाया जा रहा है।अपराध को रोकथाम के लिए पुलिसिंग भी डिजिटल मॉड पर है, सायबर थाने की तकनीकी क्षमता का भी अपग्रेडेशन किया जा रहा है। आम नागरिक पुलिस से जुड़े पुलिस की पंच लाइन अपराधियों में भय ओर आमजन में विश्वास इस भावना पर खरा उतरना है।हमारे प्रयास हैं कि आम नागरिक हम से जुड़े। जितना आम नागरिक पुलिस के साथ जुड़ेगा हमारे काम में उतनी पारदर्शिता आएगी। पेपर लीक मामले से जुड़े अपराधी जेल में पेपर लीक से जुड़े प्रश्न के जवाब में शर्मा ने कहा कि पेपर लीक के मामले में प्रदेश सरकार के नेतृत्व में अच्छा कार्य हुआ है,पेपर लीक मामले से जुड़े अपराधी आज सलाखों के पीछे हैं।अब कहीं से पेपर लीक की सूचना नहीं है। पुलिस की कार्य प्रणाली की समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी शर्मा ने अजमेर रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में लंबित मामलों के निस्तारण, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की साथ ही पुलिसिंग को हाईटेक करने की बात कही । डीजीपी का दौरा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


