खिलचीपुर सिविल अस्पताल में निशुल्क नेत्र शिविर:152 की जांच, 54 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, 72 को चश्मे मिले

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर सिविल अस्पताल में सोमवार को लायंस क्लब द्वारा स्वर्गीय राधेश्याम पारीक की स्मृति में एक निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 152 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 54 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर के दौरान 72 लोगों को निशुल्क चश्मा और आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर जांच और इलाज से नेत्र रोगियों की रोशनी सुरक्षित रखी जा सकती है। शिविर का उद्घाटन गुरुदेव श्री रणछोड़ दास जी महाराज और स्वर्गीय राधेश्याम पारीक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजकों ने इस पहल को सामाजिक सेवा का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और आयोजनकर्ता उपस्थित रहे। इनमें डॉ. जितेंद्र पाठक, डॉ. कृष्णपाल, लायन एडवोकेट महेंद्र सिंह, लायन प्रदीप गुप्ता और गजेंद्र पारीक प्रमुख थे। स्थानीय नागरिकों और शिविर में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छोटे शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने और लोगों को समय पर इलाज दिलाने में सहायक होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *