कांकेर | कोरर थानांतर्गत ग्राम बासकुंड में दो लोगों ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते मारपीट कर दी। 10 फरवरी को ग्राम बासकुंड निवासी जितेंद्र उइके के साथ गांव के बिदेराम उइके व कृपाराम उइके ने गाली गलौज करते मारपीट की। जितेंद्र को दाहिने पीठ, पसली, कमर व दोनों कोहनी में चोट लगी है। जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बिदेराम व कृपाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया।


