तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक लोकभवन उद्यान घूम सकेंगे

रांची | आम नागरिकों की बढ़ती रुचि और उत्साह को देखते हुए राज्यपाल ने लोकभवन उद्यान को 15 फरवरी तक नागरिकों के लिए खुला रखने का निर्देश दिया है। पहले यह उद्यान 2 से 8 फरवरी तक आम लोगों के लिए खोला गया था, लेकिन भारी भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। लोकभवन उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की तरह ही सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित रहेगा। उद्यान घूमने के इच्छुक नागरिक लोकभवन के गेट संख्या-2 से सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश कर सकेंगे। रविवार को कुल 2,66,816 नागरिकों ने उद्यान का भ्रमण किया। वहीं अब तक कुल 4,92,470 लोग लोकभवन उद्यान का आनंद ले चुके हैं। नागरिकों में उद्यान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *