छग राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखा कटघोरा में शुरू

कोरबा| छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा व महाप्रबंधक एके सतपथी ने बैंक की शाखा कटघोरा की नवीन शाखा परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक कोरबा आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गिरीश हेड़ाऊ, शाखा प्रबंधक शिल्पा तिर्की व शाखा के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। अध्यक्ष अरोरा ने शाखा परिसर में उपस्थित समस्त ग्राहकों को बैंक की योजनाओं व प्रमुख बैंकिंग उत्पादों के बारे में जानकारी दी। ऋण हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र प्रदाय किए। उनके द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक प्रदेश की सबसे ज्यादा शाखाओं (कुल शाखा 617) वाली बैंक है, जो कि हर वर्ग के ग्राहकों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करती है। कटघोरा शाखा कटघोरा के अंतर्गत कुल 27 ग्राम पंचायतों के निवासियों को सभी बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करवाती है। उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि निकट भविष्य में सभी शाखाओं का चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *