35 हाथियों का झुंड लौटा दंतैल ने फसल बर्बाद की

कोरबा| वनमंडल कोरबा में हाथियों की संख्या कम हो गई है। 35 हाथियों का झुंड धरमजयगढ़ वनमंडल लौट गया है। अभी करतला और कुदमुरा रेंज में 16 हाथी घूम रहे हैं। एक दंतैल हाथी कलमीटिकरा के आसपास है। वह बाड़ी में घुसकर फसल को नुकसान पहंुचा रहा है। कुदमुरा में 9 हाथी हैं। करतला रेंज में 7 हाथियों का झुंड चिकनीपाली के आसपास घूम रहा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को रोज सतर्क कर रही है। धान की फसल कटने के बाद हाथियों का झुंड रबी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही बाड़ी में घुसकर सब्जी की फसल को भी चौपट कर रहा है। कटघोरा वनमंडल में घूम रहे हाथी केंदई, एतमानगर और जटगा रेंज की सीमा में ही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *