जीएनडीयू में अति आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन

अमृतसर| जीएनडीयू में अति आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन वाइस चांसलर करमजीत सिंह ने किया। वीसी ने बताया कि यूनिट का मुख्य उद्देश्य फूड टेक्नोलॉजी में खोज व इंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देना और स्टूडेंट्स को बिजनेस शुरु करने के लिए ट्रेनिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा भारत के कुछ ही यूनिवर्सिटी में है जिसमें कच्चे माल की संभाल से लेकर मार्केट में तैयार उत्पाद बेचना शामिल है। यह यूनिट उद्योग को मजबूत करके भोजन की गुणवता व स्थिरता पर सुधार करने के लिए स्टूडेंट्स और व्यापरियों के लिए प्रमुख सिखलाई केंद्र बन कर उभरेगा। खेतीबाड़ी विभाग के मुखी डा. पीके पती ने बताया कि यूनिट निरंतर भोजन उत्पादन के लिए लाइन एक्सट्रूशन का काम करेगा। जिसमें अनाज, स्नेक फूड, पालतू जानवरों का भोजन, पास्ता, नूडल्स व टैक्सचर वे​िजटेबल प्रोटीन के निर्माण की सिखलाई संभव होगी। इस मौके पर डा. रेणु वधवा, डा. सुनील कौल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *