स्कूटी सवार मां-बेटी को 1 00 मीटर तक घसीटता गया टैंकर, बेटी की मौत

भास्कर न्यूज | अमृतसर डी-डिवीजन के अंतगर्त आते मंडी में सब्जी खरीदने गई स्कूटी सवार मां-बेटी को टेंकर ने टक्कर मार दी। जिस दौरान बेटी टैंकर के पहिये में फंस गई और चालक उसे तकरीबन 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने टेंकर चालक को काबू कर पुलिस के हवाले किया है। मृतक की पहचान महकप्रीत कौर 24 निवासी संत नगर भगतांवाला के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम की है। पुलिस को दी शिकायत में मां अमनदीप कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ सब्जी खरीदने गई थी, अचानक तेज रफ्तारी टेंकर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए बेटी को घसीटते ले गया। उसके सामने उसकी बेटी ने दम तोड़ा। पुलिस ने बताया कि पकड़े आरोपी चालक की पहचान होशियारपुर के रहने वाला गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जमानत पर छोड़ दिया है। इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *