रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्तों से असहज महसूस कर रहे यात्री

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे स्टेशन पर लावारिस कुत्ते आम घूमते रहते हैं। लेकिन इस तरफ रेलवे प्रशासन बेखबर हैं। सुखविंदर सिंह निवासी आजाद नगर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्तों का दबदबा बनता जा रहा हैं। कुत्तों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। रेलवे स्टेशन के परिसर में तो कुत्तों की बढ़ती तादाद चिंताजनक हैं। हद तो तब हो जाती है, जब कुत्ते प्लेटफार्म पर भी पहुंच जाते हैं। कई बार आवारा कुत्तों को रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में भी सोते हुए देखा गया हैं। लेकिन रेलवे प्रशासन इस परेशानी का हल नहीं निकाल रहा हैं। कई बार कुत्ते खाली गाड़ियों में भी सो जाते हैं। जिस कारण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री डर के मारे असहज महसूस करते हैं। उन्होंने रेलवे विभाग से मांग की है कि स्टेशन से कुत्तों की बढ़ती तादाद पर अंकुश लगाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *