अमृतसर| शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने तथा स्कूली बच्चों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के तीन पुलिस कर्मियों को एडीजीपी यातायात श्री एएस राय ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। बता दें कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह हर वर्ष 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जाता है। जिसमें ट्रैफिक एजुकेशन सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, एचसी सलवंत सिंह, महिला कांस्टेबल लवप्रीत कौर द्वारा विशेष प्रयास किए गए। यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को उनकी स्मरण शक्ति को तेज रखने के लिए बादाम की गिरी दी गई तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।


