गौरी शंकर सेवा दल की ओर से शिव विवाह समारोह 2 को होगा

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पुरानी लक्कड़ मंडी के शिव मंदिर में गौरी शंकर सेवा दल की ओर से 30वां शिव विवाह समारोह 2 मार्च को करवाया जाएगा। इसी संबंध में सेवा दल के प्रधान बंटी अग्रवाल की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। इस मौके पर बंटी ने बताया कि बगीची सेठ संत लाल पुरानी लक्कड़ मंडी के शिव मंदिर में मां गौरी के साथ बाबा भोले नाथ की शादी रचाई जाएगी। जिसमें दल के सभी सदस्य मिलकर शादी की सारी रस्में निभाएंगे। 23 फरवरी को बाबा भोलेनाथ का आमने सामने शगुन गौरी मैया की चुनरी चूड़ा समारोह दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। जबकि 2 मार्च को बाबा भोलेनाथ की बारात 12 बजे निकाली जाएगी। इससे पहले 1 बजे जयमाला डाली जाएगी। वहीं महिलाओं द्वारा गौरी माता को चूड़ा चढ़ाया जाएगा। जबकि बाबा भोले नाथ के सिर सेहरा बांधा जाएगा। बैंडबाजे के साथ बाबा भोले नाथ की बारात शहर के अलग-अलग इलाकों में जाएगी जो शिव मंदिर में आकर समाप्त होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *