खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक:संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों के निपटारे और घुमंतु समुदाय के लिए शिवर लगाने के दिए निर्देश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 30 दिन से ज्यादा पुरानी परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार लाने और तय समय-सीमा में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि जिला स्तरीय अधिकारी रोज कम से कम 2 शिकायतकर्ता परिवारों से फोन पर बात कर फीडबैक लें और उसका रिकॉर्ड भी रखें। घुमंतू समुदाय के लिए लगेंगे शिविर बैठक में विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू समुदाय के उत्थान पर भी चर्चा हुई। इन समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लोगों के- मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया कराई जाएगी, ताकि वे योजनाओं का लाभ ले सकें। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमिवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, पीएचईडी अभियंता धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, कृषि अधिकारी गोपाललाल मीणा, सहायक निदेशक कोऑपरेटिव वेदप्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, अधिशासी अभियंता वाटरशेड छत्रपाल, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, प्रवर्तन अधिकारी पूनम चौधरी सहित पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *