भास्कर न्यूज | अमृतसर रानी का बाग स्थित माता लाल देवी मंदिर में 21 फरवरी को माता जी का जन्म दिन मनाया जाएगा। श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल के सदस्य इस दिन सेवा निभाएंगे। जानकारी देते सेवा दल के सदस्य पवन कुमार ने बताया कि माता जी के जन्मदिन पर सेवा निभाने के लिए सभी सदस्य तैयार हैं। दल के सदस्य मंदिर के बाहर लगने वाले लंगरों में सेवा करेंगे।


