बड़वानी के कुंदन नगर में कल से शिवमहापुराण कथा:कालिका माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा; समिति के पदाधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

बड़वानी शहर के कुंदन नगर स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार से संगीतमय शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा को लेकर मंदिर समिति ने अपनी कमर कस ली है। सोमवार को समिति के पदाधिकारियों ने कथा स्थल का दौरा कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। कालिका माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा समिति सदस्य विशाल निहाले ने बताया कि कथा के पहले दिन, 10 फरवरी को एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा स्थानीय कालिका माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कुंदन नगर स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी। दोपहर 12 से 4 बजे तक होगी कथा परम पूज्य पंडित विवेक शर्मा के मुखारविंद से शिवपुराण की महिमा का बखान किया जाएगा। वे भगवान शिव की लीलाओं का सरल और भावपूर्ण वर्णन करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिव-पार्वती विवाह और महाप्रसादी के विशेष आयोजन समिति सदस्य चंपालाल देवले ने बताया कि कथा के दौरान भगवान शिव के विभिन्न प्रसंगों के साथ-साथ पार्थिव पूजन, महाअभिषेक और शिव-पार्वती विवाह जैसे उत्सव धूमधाम से मनाए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक होगा। कथा के समापन पर पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन भी किया जाएगा। यह रहे उपस्थित इस दौरान समिति के अनुज कमल, विशाल निगवाल, प्रमिला निगवाल सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने सभी नगरवासियों और आसपास के ग्रामीणों से इस धर्मलाभ लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *