बालोद| ग्राम बघमरा में दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रदेश की 20 मंडलियों ने प्रस्तुति दी। पुरुष वर्ग में पहला कोसागोंदी अरमरीकला, दूसरा राघनापाली, तीसरा बेरलकिला बेमेतरा, चौथा जिन्दा धरमपुरा, पांचवा स्थान स्वात सुहाय मानस परिवार दुईया गरियाबंद ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में पहला कौही पाटन, दूसरा पैरी लहर दुधवत गरियाबंद, तीसरा तनमय बालिका भरदाकला अर्जुंदा, चौथा प्रज्ञा मोहला मानपुर, पांचवा स्थान श्रीराम जानकी बालिका मानस परिवार कांदुल अर्जुन्दा ने प्राप्त किया।


