हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट:परसो के वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा; 19 फरवरी को प्रदेशभर में टूटेगा ड्राइ स्पेल

हिमाचल प्रदेश में आज और कल 2 दिन मौसम साफ रहेगा। परसो से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे 16 और 17 फरवरी को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 19 फरवरी को पूरे प्रदेश में ड्राइ स्पेल टूट सकता है। इस दिन ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश बर्फबारी हो सकती है। 3 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट इस बीच मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिला को दी गई है। इन जिलों में रात और सुबह के वक्त कोल्ड वेव चलने से परेशानी हो सकती है। कोल्ड वेव से गिरा तापमान प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक्त शीतलहर चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे लुढ़क चुका है। ऊना का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री की गिरावट के बाद 1.2 डिग्री रह गया है। प्रदेश के चार शहरों का पारा माइनस में है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -9.9 डिग्री, कुकुमसैरी का -5.1 डिग्री, केलांग का -7.6 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री तक गिर गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। विंटर सीजन में सामान्य से 77% कम बारिश मौसम विभाग की माने तो इस बार विंटर सीजन में सामान्य से 77 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। एक जनवरी से 13 फरवरी तक प्रदेश में 126.5 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 29.6 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *