पठानकोट पुलिस ने 21 अरोपियों को पकड़ा:ऑपरेशन प्रहार- 2 के तहत कार्रवाई, शहर में चलाया तलाशी अभियान

पठानकोट जिले में पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार 02’ चलाया। इस अभियान के तहत पठानकोट के कई इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दे कि पुलिस टीमों ने पठानकोट के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे सुजानपुर और हिमाचल प्रदेश से लगते इलाकों को खंगाला। इस बड़े तलाशी अभियान का नेतृत्व डीआईजी और एसएसपी स्वयं कर रहे थे।
21 लोगों को किया गया गिरफ्तार डीआईजी सुखवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। ‘ऑपरेशन प्रहार 02’ इसी कड़ी का हिस्सा है।उन्होंने पुष्टि की कि अभियान के दौरान 21 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *