कांग्रेस के काउंटिंग एजेंटों की ट्रेनिंग आज दी जाएगी

बिलासपुर| 15 फरवरी को कोनी के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में होने जा रही मतगणना को लेकर कांग्रेस ने एजेंट की नियुक्ति की है। पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही मेयर उम्मीदवार की ओर से एजेंट नियुक्त किए गए हैं। वहीं एआरओ की नियुक्ति भी की गई है। वरिष्ठ नेताओं को एआरओ बनाया गया है। सभी एजेंट को 14 फरवरी को कांग्रेस भवन में ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, फर्जी काउंटिंग का संदेह होने पर तत्काल आपत्ति करने और बारीकी से नजर रखने के लिए कहा जाएगा। इस ट्रेनिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *