नवधा रामायण में बिलासपुर, बिल्हा लोरमी, मुंगेली की मंडली ने प्रस्तुति दी

मारो। नगर के राधाकृष्ण मंदिर चौक में 5 फरवरी से अखंड नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया गया है। बुधवार की रात स्थानीय मानस मंडलियों के अलावा सरकंडा बिलासपुर, बिल्हा, लोरमी, मुंगेली, महासमुंद, सरगांव, भाटापारा, भिलाई, पथरिया, तखतपुर सहित आसपास के करीब 90 मानस मंडलियों ने प्रस्तुति दी। मानस मंच पर भजनों, लोकगीतों, छत्तीसगढ़ी एवं फिल्मी गीतों के तर्ज पर संगीतमय प्रस्तुति दी है। कार्यक्रम में लोरमी, मुंगेली, बिलासपुर के विद्वा, प्रवचनकर्ता एवं भगवताचार्य ने भी मंच पर श्रीराम कथा पर व्याख्यान दिए हैं। रात में ही जलयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 51 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश लेकर रानी तालाब से पवित्र जल भरकर लाए। नगर पुरोहित पंडित रमाकांत मिश्रा एवं पंडित दशरथ चौबे द्वारा पूजा अर्चना की गई शुक्रवार को हवन, पूजन एवं सहस्त्रधारा के बाद नवधा रामायण कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के साथ नगर के श्रद्धालु जल यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *