तालाब में मिली युवक की दो दिन पुरानी लाश, पहचान नहीं

भास्कर न्यूज| महासमुंद पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखागढ़ में गुरुवार को सुबह तालाब में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल युवक की डूबने से मौत हुई है, या हत्या कर लाश को तालाब में फेंका गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पिथौरा थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने बताया कि लाखागढ़ में गुरुवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक की लाश मिली है। सुबह जब ग्रामीण नहाने के लिए तालाब गए तो युवक की लाश तैरते दिखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिथौरा थाना में दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक पहचान नहीं हो पाई है। लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पानी में डूबने के कारण शव फूलने गया गया था। इससे बॉडी से दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी। पुलिस तालाब में डूबने से मौत की आशंका जताई है। युवक काले रंग का पैंट पहना हुआ था। सभी थाने में युवक की लाश की फोटो पहचान के लिए भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *