डिस्कॉम की ऑन स्पॉट बिलिंग में खुलासा:जिले के 42 हजार उपभोक्ताओं के मीटर खराब मिले; सबसे अधिक बाड़मेर शहर द्वितीय में मिले 6960 मीटर खराब

जिले में डिस्काॅम की ऑन स्पाॅट बिलिंग उपभाेक्ताओं पर भारी पड़ गई। ऑन स्पाॅट बिलिंग में जिले के 15 सब डिवीजन में 42 हजार 85 मीटर खराब, बंद व डिस्प्ले खराब निकले है। यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने वाला है क्याेंकि अब तक किसी भी स्थान पर डिस्काॅम की 100% बिलिंग नहीं हुई है यानि इन सभी उपभाेक्ताओं के सालाें से मीटर खराब रहे और डिस्काॅम मनमर्जी से इन उपभाेक्ताओं के बिल जारी करता रहा। ऐसे में जिले के 3 लाख 76 हजार उपभाेक्ताओं में से 42 हजार 85 उपभाेक्ताओं के मीटर कई महीनेे से बंद हाे रखे हैं, लेकिन डिस्काॅम काे पता ही नहीं चला। जबकि हर दाे महीने में डिस्काॅम की ओर से बिलिंग की जारी रही थी। अब ऑन स्पाॅट बिलिंग के शुरू हाेने से डिस्काॅम की लापरवाही का दंड उपभाेक्ताओं काे भुगताना पड़ रहा है। जब तक उपभाेक्ताओं के मीटर नहीं बदले जाएंगे, तब तक उपभाेक्ताओं काे पिछले वित्तीय वर्ष में मासिक सबसे अधिक यूनिट के हिसाब से नया बिल जारी हाेगा। इधर,डिस्काॅम एसई स्टाेर में पर्याप्त मीटर भी उपलब्ध नहीं है, जिन्हें समय पर बदला जा सके। डिस्काॅम अधिकारियाें का कहना है कि सबसे पहले उन उपभाेक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे, जिनके मीटर एक साल या उससे अधिक समय से डिफेक्टिव रहे। छह महीने वाले। ऐसे में अब खराब मीटर वाले उपभाेक्ताओं के बिल लंबे समय तक यूनिट खर्च के अनुरूप नहीं आकर औसत रीडिंग के आधार पर अधिक रुपए के जारी हाेंगे। ऐसे में इन दिनाें जिले के सभी डिस्काॅम कार्यालयाें में उपभाेक्ताओं की कतारें लगी है। सभी बिलाें में करेक्शन के लिए आ रहे हैं। धाेरीमन्ना में 5521, भिंयाड़ में 434 और सेड़वा में 3899 मीटर खराब शहर द्वितीय सब डिविजन में सबसे अधिक ऑन स्पाॅट बिलिंग में 6960 खराब मीटर निकले है। इसके बाद धाेरीमन्ना में 5521, भिंयाड़ में 4340, सेड़वा में 3899, बाड़मेर ग्रामीण में 3674, चाैहटन में 3603, शिव 2991, शहर प्रथम 2364, मेहलू 1844, गडराराेड 1612, फागलिया 1333, रामसर 1260, गुड़ामालानी 1132, आडेल 974 व रामजी का गाेल में 578 मीटर खराब मिले है। डिस्काॅम की ओर से इस महीने अब तक महज 66.17% बिलिंग की गई है यानि 33.83% उपभाेक्ताओं तक फीडर इंचार्ज पहुंचे ही नहीं है। ऐसे में खराब मीटराें का आंकड़ा और बढ़ेगा। बिलिंग के दाे दिन ही शेष रहे है। सबसे कम 43.82% बिलिंग रामसर में हुई है यहां मात्र 8 फीडर इंचार्ज है। चाैहटन में 50.72%, आडेल 53.95%, गुड़ामालानी 56.91%, फागलिया 62.90%, धाेरीमन्ना 63.41%, गडरारोड 67%, शहर द्वितीय 67.01%, शिव 67.31%, भिंयाड़ 67.76%, बाड़मेर ग्रामीण 69.20%, मेहलू 75.18%, शहर प्रथम 79.76%, रामजी का गाेल 82.71% तथा सेड़वा में सबसे अधिक 83.96% बिलिंग हुई है। कार्यालयाें में कतारें, 30 से 50 हजार का बिल एक साथ थमाया डिस्काॅम कार्यालयाें में बिलाें में संशाेधन के लिए उपभाेक्ताओं की कतारें लगी हुई है। सामान्य श्रेणी के घरेलू उपभाेक्ता के 30 से 50 हजार रुपए तक के बिल जारी हाे गए है। अधिकारी भी वसूली अधिक से अधिक हाे इसके लिए पूरा रुपए जमा कराने का कहते हुए कनेक्शन काटने की हिदायतें दे रहे हैं। कुछ उपभाेक्ताओं काे आधा रुपए जमा कराने का कहते हुए किश्तों में भुगतान करवा रहे हैं। शिकायताें का अंबार लगा हुआ है, उपभाेक्ता अधिकारियाें काे कह रहे हैं कि कब से मीटर बदलने की अर्जी लगाई गई है लेकिन न मीटर बदले गए न ही कार्मिक रीडिंग लेने पहुंचे। “बाड़मेर डिवीजन में 65 % बिलिंग हुई है। जिन उपभाेक्ताओं के मीटर खराब है । मीटर बदलने में कुछ समय लगेगा । कार्मिकाें की भी कमी चल रही है।” – कैलाश जीनगर, एक्सईएन,डिस्कॉम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *